
डा.अम्बेडकर को अपशब्द कहने के आरोपी को गिरफ्तार करो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रति अमर्यादित टिप्पणी व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा बहुजन समाज के सैकड़ों लोगों ने बुधवार को कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
बहुजन समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिहं, मोनिका खटीक, रेखा, निशांत सहित सैकड़ों लोग बुधवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे और बताया कि गत दिनों डा.अम्बेडकर व बहुजन समाज के प्रति अपशब्द प्रयोग करने के आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मुकद्दमा तो दर्ज कर लिया है, परंतु एक माह बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने आरोपी की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को दिया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































