👁 0 views Views
हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना कपूरपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सप्लाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे छह अवैध तमंचे व 5 जिन्दा कारतूस बरामद किए है।पकड़ा गया हथियार सप्लायर्स जनपद मेरठ के थाना मुडाली के गांव जसौरा का छुटवा है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अपराधी किस्म के लोगों को अवैध तमंचे को 5 – 6 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।आरोपी जनपद मेरठ के थाना मुंडाली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़, मेरठ व गाजियाबाद में हत्या, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि के करीब 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502





























