
Library Photo
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में एक व्यक्ति के शव का गुरुवार को दोबारा दफीना किया गया। पुनः पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया है।
मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी आरिश की 8 अगस्त 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का दावा था कि मृतक की मां फलकनाज ने दावा किया की पुत्रवधू राहेमा ने बेटे की गोली मार कर हत्या की है जिसके बाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया। वही मृतका की मां ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए जिसके बाद बुधवार को मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गुरुवार को पुन: हुए पोस्टमार्टम के बाद शव वापस परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में दफना दिया गया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton

































