👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल में चिकित्सकों और मरीजों के तीमारदारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया.
बता दें कि किसी बात को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों के तीमारदारों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गुस्सा पैदा हो गया. बताया जा रहा है कि चिकित्सकों और मरीजों में जबरदस्त कहासुनी भी हुई. माहौल गर्मता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया.



























