हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे से हो रही बारिश ने जिले के कई क्षेत्र को जलमग्न कर दिया। हापुड़ में मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों को तालाब में तब्दील कर दिया। हापुड़ की फ्रीगंज रोड, जवाहर गंज, गोल मार्केट, अतरपुरा चौराहा, कासिमपुरा, मीनाक्षी रोड समेत कई इलाकों में तेज बारिश के कारण पानी भर गया जिससे लोगों को आने जाने में काफी समस्या हुई। तेज बारिश ने तापमान भले ही कम कर दिया लेकिन लोगों के सामने उतनी ही मुसीबतें खड़ी कर दी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 सितंबर से 29 सितंबर तक तेज बारिश होने के आसार हैं।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033


























