👁 0 views Views
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के छात्रों को वापस लाने के बाद अब प्रवासी मज़दूरों व व्यक्तियों के आगमन के दृष्टिगत प्रत्येक जिले में उनके ठहरने की तैयारी कर रही है। यूपी के मज़दूर अलग-अलग राज्यों में फंसे हैं जो कि प्रदेश में वापस आने के लिए सरकार से आस लगाए बैठे हैं। इसी के चलते योगी सरकार ने सभी जिलों को एक आदेश जारी किया है जिसमें हर जिले में 15,000 प्रवासी मज़दूरों व व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था की जानी है। हापुड़ जिला प्रशासन भी इस सिलसिले में तैयारी में जुट चुका है जिसे लेकर एक सूची जारी की गई है जहां सभी श्रमिकों व व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि प्रवासी मज़दूरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

































