हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित खुर्जा पेच मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों ने अर्धनारीश्वर के दर्शन किए जहां शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया और भव्य आरती की गई. इस अवसर पर भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
बता दें कि सावन के दौरान गंगा मंदिर में शिवलिंग का हर सोमवार को विशेष श्रंगार किया जा रहा है. इसी क्रम में सावन के तीसरे सोमवार पर देर शाम भगवान शिव का अर्धनारीश्वर के रूप में श्रंगार किया. मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.























