
आराधना वाजपेयी को तीज क्वीन का खिताब
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):एलायंस गौरव क्लब द्वारा सावन के पावन अवसर पर आयोजित तीज उत्सव हर्षोल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झूलों, खेलों और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से सावन की रिमझिम फुहारों को आत्मसात करते हुए वातावरण को उल्लास से भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चूडी गेम में आराधना वाजपेई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अर्चना कंसल को द्वितीय स्थान मिला।ताश के खेल में
भावनिता गर्ग प्रथम रहीं।
रजनी बंसल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।समारोह में आराधना वाजपेई को “तीज क्वीन” चुना गया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पारुल अग्रवाल, सचिव संतोष शर्मा,
क्लब अध्यक्ष पारुल अग्रवाल ने कहा कि तीज केवल श्रृंगार या परंपरा का उत्सव नहीं, यह नारी जीवन की आंतरिक ऊर्जा और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है।
नीरू मित्तल, पूनम कर्ण वाल,दीपाली मित्तल, सुषमा खन्ना, रेखा सिंह, आशा भटनागर, बीना वर्मा, रेखा सिंह उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























