हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ बछलौता मार्ग निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। अब जल्द ही टूटी हुई सड़क का निर्माण कराया जाएगा जिसकी लागत लगभग 11 करोड रुपए आएगी। बाबूगढ़ बछलौता मार्ग पांच साल से क्षतिग्रस्त है। बारिश में यह सड़क तालाब का रूप ले लेती है। अब सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत होगा। दिल्ली में आयोजित एक बैठक में सड़क के निर्माण पर मोहर लगी।
पहले इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निश्चित हो गया था जिसकी डीपीआर बनाकर यूपीआरआरडी लखनऊ को भेजने की तैयारी भी हो गई थी लेकिन कई कारणों से उच्च अधिकारियों ने इस सड़क के निर्माण के लिए हाथ खींच लिए थे। दिल्ली में आयोजित एक बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों ने मंथन के बाद सड़क के निर्माण के लिए अनुमोदन दे दिया जिसके बाद अब जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो सकता है। इस सड़क को नई तकनीक से बनाया जाएगा जिससे बछलौता, काकोड़ी, तिबड़ा, देहरा आदि गांवों को लाभ मिलेगा।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249
























