हापुड़ सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने आईटी विभाग में संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार धौलाना में सत्यवीर राणा को संयोजक, जबकि जितेंद्र राणा को सह संयोजक, गालंद में रोशन कुमार को संयोजक, तुषार तोमर को सह संयोजक, पिलखुवा देहात में प्रशांत शर्मा को संयोजक, मनीष मुद्गल को सह संयोजक, पिलखुवा नगर में अंकित धानिया को संयोजक, नरेश प्रजापति को सह संयोजक, हापुड़ दक्षिण में श्रेय अग्रवाल को संयोजक, अन्कित गर्ग को सह संयोजक, हापुड़ उत्तरी में विकास शर्मा को संयोजक, उमंग विश्वकर्मा को सह संयोजक, हापुड़ देहात में हिमांशु राणा को संयोजक, मोनू राणा को सह संयोजक, बाबूगढ़ में सतीश कुमार को संयोजक, आजाद बामल को सह संयोजक, गढ़ नगर में सतीश शर्मा को संयोजक, हैप्पी शर्मा को सह संयोजक, गढ़ देहात में सुधीर बिधूड़ी को संयोजक, चिंटू गुर्जर को सह संयोजक, सिंभावली में अन्कित शर्मा को संयोजक, प्रिंस मावी को सह संयोजक और बहादुरगढ़ मंडल में दुर्गेश तोमर को संयोजक जबकि शेखर गुर्जर को सह संयोजक बनाया गया है।

चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























