👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्र सरकार बेहतर कार्य करने वाली जिले की ग्राम पंचायतों को गौरव पुरस्कार से सम्मानित करेगी। 24 अप्रैल को इन पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए पंचायतें 15 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। प्रदेश से 29 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा।
ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा यह पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इसके लिए ग्राम पंचायतों को चार श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। आपको बता दें कि सरकार नौ लाख रुपए से 12 लाख रुपए तक की धनराशि इस योजना के तहत प्रदान करेगी। इसके लिए आवेदन 15 अगस्त तक किया जा सकता है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























