हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फसल बीमा के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। रवि फसलों का बीमा कराने के लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर है जो किसान फसलों का बीमा करना नहीं चाहते वह 24 दिसंबर तक बैंक को सूचित कर दें। पिछले वर्ष रबी सीजन में 1470 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन कराया था। बिन मौसम बारिश के दौरान कई किसानों की फसल भी नष्ट हुई थी जिन्हें सर्वे के बाद 11.10 लख रुपए की क्षतिपूर्ति दी गई थी। जिन किसानों ने बीमा नहीं कराया था उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कहा है कि अधिकारी किसानों को योजना से अवगत कराए ताकि फसल क्षति पर उन्हें नुकसान ना उठाना पड़े।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























