
हापुड, सूवि (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारी कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चें, कोविड से नाथ हुए बच्चें, जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु ऐसे पात्र बच्चों को सामाजिक न्याय की अवधारणा के दृष्टिगत समाज की मुख्य धारा से जोडे जाने हेतु मण्डल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालयो की स्थापना की गयी। मेरठ मण्डल का अटल आवासीय विद्यालय ग्राम कौन्दू तहसील-सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर में स्थित है। अटल आवासीय विद्यालय योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चे जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसरो से वंचित है, उनको कक्षा-06 से कक्षा-12 तक की उच्च आधुनिक गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है। अटल विद्यालय सी०बी०एस०ई० बोर्ड से सम्बद्ध है। बच्चों को छात्रावास की अच्छी सुविधाओं के साथ-साथ, खान-पान, खेलकूद, चिकित्सा, यूनिफार्म, बेडिंग, किताबे, स्टेशनरी एवं दैनिक उपभोग की सभी सामग्रियों निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है। छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराये जाने के लिए कम्प्यूटर लेब, मैथ लैब, साइन्स लैब एवं शैक्षणिक भवन में स्मार्ट क्लास आदि की सुविधाएं उपलब्ध है।
अटल आवासीय विद्यालय कौन्दू, बुलन्दशहर के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा-06 में एवं कक्षा-09 में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 15.02.2026 तक विस्तारित कर दी गई है। अब पंजीकृत निर्माण श्रमिकों द्वारा दिनांक 15.02.2026 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदक कर्ता द्वारा ऑनलाइन (upbocw.in)/ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। पात्र एवं चिन्हित उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र दिनांक 26.02.2026 से पोर्टल से ऑनलाइन (upbocw.in) / ऑफलाइन प्राप्त कर सकते है। प्रवेश परीक्षा दिनांक 08 मार्च 2026 को सम्पन्न की जायेगी। कक्षा-06 में 160 एवं कक्षा-09 में 65 छात्र/छात्राओं का चयन किया जाना है। कक्षा-06 के लिए प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 01.05.2014 से पहले और 31-07-2016 (जिनमें उक्त तिथियों सम्मिलित है) के बाद नही होनी चाहिए तथा कक्षा-09 के लिए प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 01-05-2011 से पहले और 31-07-2013 (जिनमें उक्त तिथियाँ सम्मिलित है) के बाद नही होनी चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार श्रम कार्यालय सहायक श्रमायुक्त/अपने सम्बन्धित ब्लॉक से निःशुल्क आवेदन प्राप्त कर सकते है। अधिकारी जानकारी के लिये दूरभाष मो० नं0 8218892348, 7983251927 सम्पर्क कर सकते है।























