
बेसिक के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन एक जनवरी से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार के ऑनलाइन आवेदन एक जनवरी से शुरू हो रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाएं इसके लिए आवेदन करेंगे। आवेदन एक जनवरी से 15 फरवरी के बीच होंगे। जिला स्तरीय चयन समिति आवेदन का परीक्षण कर तीन श्रेष्ठ शिक्षकों के प्रमाण पत्र व उनके आवेदन पत्रों को ऑनलाइन राज्य स्तरीय समिति को 31 मार्च तक भेजेगी। बता दें कि जनयद हापुड़ के कई बेसिक शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिल चुका है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































