हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशम्बर प्रसाद निषाद के सोमवार को हापुड़ जनपद में प्रवेश करने पर सपाइयों ने ढोल, नंगाड़ों और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
सपा नेता विशम्बर प्रसाद निषाद के काफिले ने सपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं कै साथ सोमवार को छिजारसी टोल से जनपद हापुड़ सीमा में प्रवेश किया, जहां सपा के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह, समीर सैफी ने स्वागत किया।
हापुड़ पहुंचने पर सपा नेताओं ने डा.अम्बेडकर व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मालाएं पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सपा के कार्यवाहन जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख, पुरुषोत्तम वर्मा, प्रमोद शर्मा आदि ने किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशम्बर प्रसाद निषाद ने हापुड़ में कहा कि प्रदेश में आम नागरिक सुरक्षित नहीं है, पता नहीं कब किसकी हत्या हो जाए। उन्होंने अपील की कि लोगों को एकजुट होकर प्रदेश सरकार को सत्ता से उखाड़ने के लिए आगे आना चाहिए।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























