👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में मुस्लिम धर्मगुरु ने जुमे की नमाज से पहले वीडियो जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. जामा मस्जिद हापुड़ के इमाम ने वीडियो संदेश जारी कर अमन कायम रखने की अपील की है. जुमे की नमाज से पहले पुलिस प्रशासन ने जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की. इसी क्रम में धर्मगुरु भी सोशल मीडिया के जरिए सभी से एकता का संदेश देते हुए शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.

























