हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनपद हापुड़ में 8,805 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न के साथ एक किलो चीनी निशुल्क वितरित की जाएगी. यह वितरण मंगलवार से शुरू होगा. फरवरी माह के प्रथम चक्र के खाद्यान्न वितरण के तहत इन सभी राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न के साथ-साथ एक किलो आयोडीन नमक, एक किलो चना, एक किलो रिफाइंड वितरित किया गया था. फरवरी माह के दूसरे चरण का खाद्यान्न वितरण मंगलवार से शुरू हो रहा है जिसमे पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट अनुमन्य खाद्यान्न तीन किलोग्राम गेहूं, दो किलोग्राम चावल का निशुल्क वितरण किया जाएगा जबकि अंत्योदय कार्ड धारकों को खाद्यान्न के साथ एक किलो चीनी निशुल्क दी जाएगी.
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965
























