हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डो के सत्यापन का निर्देश दिया है। सुबे में ऐसे बहुत से राशन कार्ड धारक हैं, जो अपात्र होने के बाद भी राशन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। हापुड़ जनपद में हजारों अपात्र राशन कार्ड धारक अपने-अपने कार्ड गत दिनों सरेंडर कर चुके हैं।
अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के सत्यापन 30 दिनों में पूरा किया जाएगा। अपात्र लाभार्थियों का चिह्नांकन करते हुए उनका कार्ड निरस्त किया जाएगा और नए पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा इस संबंध में खाद्य आयुक्त मार्कण्डेय शाही ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों और जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने कहा कि लाभार्थियों के विवरण में समय के साथ परिवर्तन होता रहता है कुछ लाभार्थी निर्धारित मानकों के अनुसार पात्रता श्रेणी में नहीं जा रहे जाते हैं।
शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739

































