हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा में एंटी रोमियों अभियान की टीम ने लोगों से पूछताछ की और मनचलों पर नकेल कसी। पुलिस की कार्यशैली को देख नगरवासी जहाँ राहत की सांस ले रहे है तो वही एंटी रोमियों की टीम को देख मनचलों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। इस दौरान नियमों का पालन न करने पर भी पुलिस ने लोगों की जमकर डांट लगाई।
उपनिरिक्षक निर्मल मसीह के नेतृत्व में एंटी रोमियों की टीम द्वारा नगर के गांधी बाजार, रेलवे रोड, चंडी फाटक पर एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी निरक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान उपनिरिक्षक निर्मल मसीह ने युवतियों और महिलाओं को अभियान के बारे में जानकारी भी दी।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























