👁 0 views Views
प्रदेश में अधिवक्ता विरोधी सरकारः कांग्रेस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृष्णकांत गुप्ता की शासन द्वारा सेवाएं समाप्त करने पर सपा के मुखिया अखिलेश यादव के बाद कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधि विभाग के चेयरमैन नितिन कुमार मिश्रा ने कहा है कि हापुड़ लाठी प्रकरण में सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई न करने तथा हापुड़ के जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता की सेवाएं समाप्त करने से भाजपा का चेहरा बेनकाब हुआ है। प्रदेश सरकार अधिवक्ता विरोधी सरकार है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































