👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत जगह-जगह एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। बुधवार को बाबूगढ़ थाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। मलेरिया पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह छिड़काव किया गया जहां कूलर, पानी की टंकी, गमले आदि को चेक भी किया। बाबूगढ़ थाने के परिसर में भी एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। बताते चलें कि मलेरिया को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है जिसके चलते बाबूगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया




























