
हापुड़ नगर पालिका की एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनी अंशिका सिंह
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के एलएन पब्लिक स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा अंशिका सिंह पुत्री जितेंद्र कुमार को सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन का हापुड़ नगर पालिका का अधिशासी अधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद के परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही अभिलेखों को जांचा और कार्य प्रणाली को समझा।
हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा अंशिका सिंह ने इस दौरान मोहल्ला इंद्रगढ़ी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को देखा। नगर पालिका के अधिकारियों ने अंशिका सिंह को बताया कि नगर पालिका परिषद का कार्य क्षेत्र में विकास करना है। शासन जो जिम्मेदारी नगर निकाय को सौंप रहा है उसे बखूबी निभाना है। पानी, बिजली आदि की समय पर सप्लाई के साथ-साथ समय पर कूड़ा उठाना, बरसात में नालों की सफाई करने जैसी जिम्मेदारियां नगर निकाय निभाती है। शहर को विकास की धारा से जोड़ने का कार्य भी नगर पालिका करती है। इस दौरान बड़े ही ध्यान से अंशिका ने अधिकारियों की बातों को सुना और समझा। Is दौरान हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, सभासद आदि मौजूद रहे।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464



























