
हापुड़ में स्टंट की एक और वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्टंट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो हापुड़ के अलीपुर की बताई जा रही है जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक चला रहे युवक ने अपने पीछे एक युवक को बैठाया हुआ है जो की जिगज़ैग बाइक दौड़ा रहा है जिससे पीछे चल रहा युवक गिर भी सकता है। बिना हेलमेट के दोनों बाइक पर बैठे हैं।
हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर दो युवक बैठे हैं जिनमें से एक पीछे की ओर मुंह करके बैठा है। बाइक ज़िगज़ैग चल रही है। ऐसे में हादसा भी हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो हापुड़ के अलीपुर का बताया जा रहा है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






























