
स्टंटबाजी की एक और वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंटबाजों की स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वायरल वीडियो जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे की बताई जा रही है। गाड़ी को चला रहा युवक चलती गाड़ी में अपनी सीट और स्टेरिंग छोड़कर फुट रेस्ट पर खड़ा हो जाता है। एक पैर अंदर और एक पैर बाहर रखकर स्टंट कर रहा है। चलती गाड़ी का गेट खोलकर स्टंट करने वाले इस स्टंटबाज की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस के समझाने के पश्चात भी लोग मानने को तैयार नहीं है जोकि सस्ती लोकप्रियता के चलते लगातार स्टंटबाजी कर रहे हैं।
यह वीडियो बाबूगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है जहां एक युवक चलती गाड़ी में खिड़की खोलकर स्टंट कर रहा है। आप ही सोचिए कि ऐसा करना कितना खतरनाक है। पीछे से आने वाले वाहन की गाड़ी से टक्कर भी हो सकती है। लोगों ने मामले में नाराजगी ज़ाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































