
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने थाना क्षेत्र हाइवे पर कलेक्शन एजेंट के साथ घटित 85 लाख रुपये की लूट की घटना में वांछित चल रहे एक और लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से लूट से संबंधित 35,000/- रुपये नकद बरामद किए है।पुलिस इससे पहले 8 बदमाशो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।आरोपी थाना सिभावली के गांव खगोई का रिहान है।
बता दे कि 15 दिसम्बर को थाना पिलखुआ के अंतर्गत बाइक सवार बदमाश दादरी के गेहू व्यापारी के मुनीम अजयपाल से 85 लाख रुपए की नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गये थे।पुलिस लूट एक बडी धनराशि बरामद कर चुकी है।इस लूटपाट में 10 बदमाशो मुखबिर सहित शामिल होने की बात पुलिस ने बताई थी।






















