धौलाना पटाखा हादसे में एक और खुलासा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के अंतर्गत यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में रुही इंडस्ट्रीज में 4 जून को विस्फोट से लगी आग के सिलसिले में गुरुवार को एक और आरोपी धर दबोचा। इससे पूर्व फैक्टरी मालिक दिलशाद व संचालक वसीम तथा 25 हजार रुपए की रिश्वत खाकर क्लीन चिट देने वाले सहायक मैनेजर धीरज मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस आदेश में 15 श्रमिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है जबकि श्रमिकों का उपचार चल रहा है।

धौलाना पुलिस सिरोधन बाईपास के पास गश्त कर रही थी हादसे से जुड़ा एक ग्रामीण नौशाद पुत्र शमशाद निवासी गांव अब्दुल्लापुर मोड़ी थाना हाफिजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 प्लास्टिक के कट्टे में सील बड़े पैकेट प्लास्टिक प्लेट्स व 25 कैरेट्स तथा एक गाड़ी पिकअप बोलरो बरामद की है।

नौशाद ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि फैक्टरी संचालक वसीम ने नौशाद ने फैक्टरी में तैयार माल को पिकअप के द्वारा सप्लाई करने के लिए रखा था। तैयार माल को फैक्टरी से लाकर घर में व अन्य स्थानों पर छिपा कर रखा जाता था। वह आर्डर आने पर शाहवान की मदद से सप्लाई करता था।

बता दे कि इस बात का खुलासा हो चुका है कि रुही इंडस्ट्रीज में अवैध रुप से पटाखे बनाए जाते थे और पंजाब सहित अनेक स्थानों पर सप्लाई किए जाते थे। उत्तर प्रदेश सरकार इस हादसे की पल-पल की अपडेट ले रही है।

चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922







Related Posts

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद  (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में बाइक सवार हुडदंगियों का जबरदस्त आतंक है जो क्षेत्र में…

Read more

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

🔊 Listen to this पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृतहापुड सीमन (ehapurnews.com):एलायंस क्लब हापुड़ डिस्ट्रिक्ट 142 के तत्वावधान में न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बाबूगढ़ बछलौता रोड पर अवैध प्लाटिंग

बाबूगढ़ बछलौता रोड पर अवैध प्लाटिंग

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान
error: Content is protected !!