हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा के पास स्थित ओयो होटल के बाहर अज्ञात लाश मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से युवक के शव को सीएचसी भेजा जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
मामला शुक्रवार की सुबह का है जब उपेड़ा में स्थित ओयो होटल के बाहर एक युवक की लाश मिली। बताया जा रहा है कि लाश पूरी तरह पानी में भीगी हुई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों को जानने में जुट गई है। फिलहाल युवक की मौत की शिनाख्त का प्रयास जारी है।




























