👁 0 views Views
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में गौकशों की धर पकड़ के लिए पुलिस द्वारा बिछाए गये जाल में एक और गौकश फंस गया। पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने धारा 429 भादवि व 3/8 गौवध अधिनियम से सम्बन्धित एक गौकश को गांव बडौदा सिंहानी से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त भाला बरछी बरामद की है।आरोपी गांव बड़ौदा सिहानी का जब्बार है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586





























