हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित अवैध रूप से चल रहे सिरोही नर्सिंग होम के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना हापुड़ देहात में यह मुकदमा नोडल अधिकारी डॉक्टर दिनेश खत्री ने दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 419, 420 और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 15/2 तथा 15/3 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि हाल ही में हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित सिरोही नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के पश्चात परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया की अस्पताल बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित था। इसके बाद डॉ दिनेश खत्री ने सिरोही नर्सिंग होम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

































