
गुंडों को एक और हथियार सप्लायर्स पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैस्टर्न यू०पी० के जनपदों में गुंडों को 5-7 हजार रूपए में तमंचे बेचकर परिवार का खर्च चलाने वाले गैंग के एक और सदस्य को हापुड़ नगर पुलिस ने आनंद विहार से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो तमंचे, एक पोनिया व एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी थाना पिलखुवा के गांव कस्तला कासमाबाद का शौकत पुत्र शाहिद है। आरोपी शौकत उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया जब पुलिस चैकिंग कर रही थी और वह किसी को तमंचे सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी कारपेंटर की आड़ में तमंचे सप्लाई कर रहा था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि हापुड़ नगर पुलिस ने 6 अगस्त को एक तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया और फैक्ट्री के संचालक व तमंचा सप्लायर्स महेश पुत्र रामशरण निवासी अशोक नगर पिलखुवा को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था।
तमंचों की अवैध फैक्टरी का संचालन जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव मुकीमपुर के जंगल में एक खंडहर में संचालित की जा रही थी। शौकत और महेश दोनों मिलकर अवैध तमंचे तैयार करके गुंड़ों को सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने महेश के कब्जे व निशानदेही पर भी तमंचों व औजार का जखीरा बरामद किया था।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































