हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दादरी के बादलपुर कोतवाली पुलिस ने निफ्टी ग्लोबल नाम एक कंपनी खोल लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 18 महीने में दोगुनी राशि करने का लालच देकर ठगने वाले एजेंट प्रवीण को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पांच साथी पहले ही रिमांड पर हैं।
प्रवीण और उसके उसके साथियों पर हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद में दफ्तर खोलकर कर करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप है। यह लोग फर्जी कंपनी बनाकर डेढ़ साल में पैसे डबल करने का लालच देते थे और अब तक 800 लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। दादरी पुलिस ने प्रवीण को छपरौला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि मामले में दो आरोपी अभी भी फरार है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


























