
नानपुर में फायरिंग करने के एक और आरोपी ने मेरठ कोर्ट में किया सरेंडर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में करीब 15 दिन पहले बाल कटवाने आए एक युवक पर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी ने मेरठ के न्यायालय में सिलेंडर कर दिया। आरोपी अधिवक्ता का वेश बनाकर कोर्ट पहुंचा और सोमवार को सरेंडर कर दिया। आरोपी का नाम रॉबिन है जिस पर मेरठ के गांव भड़ोली निवासी भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने का भी आरोप है। गढ़ और मेरठ की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
गांव नानपुर में हुई फायरिंग में शिवम बाल-बाल बच गया था। इसके बाद शिवम के चाचा सतीश प्रधान और प्रमोद भड़ाना ने विनीत के साथ रोबिन और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विनीत ने 27 सितंबर को मेरठ की कोर्ट में सिलेंडर किया था जोकि मुख्य आरोपी है। अब रॉबिन ने भी न्यायालय में सरेंडर कर दिया है जिस पर 27 सितंबर की सुबह भाजपा नेता प्रमोद भड़ाना की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926



























