हापुड़ के श्रीहर मिलाप वैष्णो मंदिर का वार्षिकोत्सव 30 मार्च से
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 51 वां वार्षिक महोत्सव 30 मार्च व 31 मार्च को मनाया जाएगा जिसकी अध्यक्षता श्री हर मिलाप मिशन के परमाध्यक्ष श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप महाराज जी करेगे। 30 मार्च की सुबह गुरु गाथा का पाठ उसके उपरांत संतो द्वारा सत्संग भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 31 मार्च दिन रविवार को सुबह गुरु गाथा के पाठ का भोग डाला जाएगा।उसके उपरांत हापुड़ मेरठ, दिल्ली, स्याना की संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन का आयोजन और संतो द्वारा सत्संग आयोजित किया जाएगा।उसके उपरांत विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया मंदिर के वार्षिकोत्सव में दिल्ली मेरठ पानीपत अंबाला खुर्जा स्याना बुलंदशहर और आसपास की संगत पधार रही है अंबाला से श्री श्री 108 गीता बहन,पानीपत से श्री श्री 108 कांता बहन जी महाराज और साधु संतों का आशीर्वाद मिलेगा।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586




























