श्री हर मिलाप वैष्णो वैष्णो देवी मंदिर का वार्षिक उत्सव शुरू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 51 वा वार्षिक उत्सव शनिवार को श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज जी के अध्यक्षता में बड़े धूमधाम के साथ प्रारंभ हुआ। श्री हर मिलाप महिला मंडल द्वारा गुरु गाथा का पाठ रखा गया। उसके उपरांत हापुड़ की मंडलियों द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया व संतो ने प्रवचन किया ।हर मिलाप मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी ने बताया श्री हर मिलाप मिशन का 51 वां वार्षिक उत्सव श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज जी के अध्यक्षता में 30 मार्च से 31 मार्च तक बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 30 मार्च की रात को दिल्ली से भजन गायक राकेश गुलाटी भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध करेंगे। 31 मार्च को गुरु गाथा के पाठ का भोग संतों का प्रवचन और विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान चरणजीत मुतरेजा प्रदीप मुतरेजा राजीव सेठी प्रीतम सेठी राजन मुतरेजा पप्पी माकन जगदीश माकन राकेश कालरा पुनीत अरोड़ा राजू अरोड़ा गब्रिल सचदेवा सुनीता भगत सरिता मुतरेजा उषा मुतरेजा सुभाष मेहंदीरता किशोरी सेठी सुमित सेठी राकेश कालड़ा रिंकू कालड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111




























