
जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिकोत्सव का आयोजन
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़। स्थानीय जे.एम.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “शंखनाद-2K26” का अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस उत्सव में संस्थान के विभिन्न क्लबों से जुड़े छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल कला और संस्कृति का संगम देखने को मिला, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की एक अनूठी झलक भी प्रस्तुत की गई।
उत्सव का औपचारिक उद्घाटन जे०एम०एस० ग्रुप के प्रबन्ध तंत्र ने बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के फाउंडर चेयरमैन श्री राकेश सिंघल ने किया। फाउंडर चेयरमैन के साथ साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में वाइस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल, सचिव डॉ० रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल व् श्रीमती शगुन सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ०) सुभाष गौतम और जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० निधि मलिक तथा संस्थान के प्राचार्य, संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें। सभी गणमान्य अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शंखनाद-2K26” का मुख्य लक्ष्य खुशी, शांति और सद्भाव के साथ अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत का जश्न मनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को एक समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व में निखार आता है।
सचिव डॉ० रोहन सिंघल ने संस्थान की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ०) सुभाष गौतम के मार्गदर्शन में छात्रों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच मिला है।
उत्सव का मुख्य आकर्षण विभिन्न क्लबों द्वारा प्रस्तुत की गई थीम-आधारित प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। संस्थान के अलग-अलग विभागों के छात्र-छात्राओं ने अपने अपने क्लब के तहत अपनी कलात्मक सोच को मंच पर उतारा:
• मैडिकल क्लब: ‘नारी एक रूप अनेक’ ने समाज में महिला के विविध और सशक्त स्वरूपों को दर्शाया।
• प्रोफेशनल क्लब: ‘माँ शक्ति डिवाइन देवी’ थीम के माध्यम से भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया गया।
• मैनेजमेंट क्लब: ‘मैथोलॉजिकल स्टोरीज’ (पौराणिक कथाएं) थीम के जरिए छात्रों ने प्राचीन इतिहास को जीवंत कर दिया।
• साइंस क्लीब: ‘नारी शक्ति’ थीम पर आधारित शानदार प्रस्तुति के माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के अभूतपूर्व योगदान को जीवंत कर दिया।
• ट्रेडिशनल क्लब: ‘सिने कार्निवल’ थीम ने भारतीय सिनेमा के सफर को खूबसूरती से दिखाया।
• टेक्निकल क्लब: ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ थीम के साथ तकनीकी छात्रों ने एक संवेनदनशील और सामाजिक संदेश साझा किया।
इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने संगीत, नृत्य, नाटक, स्किट, कॉमेडी और फैशन शो जैसी प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल की सदस्या मिस कंचन शर्मा, टीचर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, मिस शीतल शर्मा, डांस देवा एकेडेमी, और मिस रूपसी शर्मा, एक्टिविटी हैड, किड्जी स्कूल, हापुड़ के निष्पक्ष परिणामों के आधार पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संस्थान के मैनेजमेंट ने मेधावी छात्रों को अवार्ड, स्मृति चिन्ह, सर्टिफिकेट और लाखों की नकद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। निर्णायक मण्डल के निर्णय के आधार पर महत्वपूर्ण 6 क्लबों में से संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्रोफेशनल और मैनेजमेंट कल्ब, द्वितीय स्थान टेक्निकल क्लब, तृतीया स्थान साइंस क्लब विजयी रहे।
छात्र – छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए संस्थान के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल जी ने सफल आयोजन पर पूरे जे.एम.एस. परिवार और अभिभावकों को बधाइयाँ दी। तथा उन्होंने कहा कि संस्थान एक संगठित परिवार की तरह है, जहाँ हर सदस्य की मेहनत से ही ऐसे भव्य कार्यक्रम संभव हो पाते हैं। अंत में महानिदेशक प्रो. (डॉ.) सुभाष गौतम ने सभी अतिथियों, प्राचार्य, डीन, विभागाध्यक्ष, रजिस्ट्रार, लेखा अधिकारी गण, प्रशासनिक अधिकारी, सभी प्रवेश अधिकारी गण, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, कैंपस मैनेजर, प्राध्यापकों और स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन जे.एम.एस. ग्रुप की प्राध्यापिका डॉ० प्रीति शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सुसज्जित ढंग से व्यवस्थित कराने में जे.एम.एस. ग्रुप की कल्चरल समिति का भरपूर सहयोग रहा।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























