श्रीशिक्षा प्रसार समिति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा










हापुड,सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान श्री सरस्वती विद्यालय (इण्टर व डिग्री) को संचालित करने वाली संस्था शिक्षा प्रसार समिति (रजि०), हापुड के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। समिति में 48 पदों का चुनाव 27 मार्च, 2022 को होगा। इसके लिये नामांकन पत्र 08 व 09 मार्च, 2022 को भरे जा सकेंगे।

इस सम्बन्ध में एस०एस०वी० कॉलिज एवं शिक्षा प्रसार समिति के मंत्री सुरेश चन्द्र सम्पादक ने बताया कि इसके लिये एस०एस०वी० डिग्री कॉलिज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० सतीश कुमार मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार गर्ग बनाये गये है। इनके द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन 02 मार्च, 2022 को किया जायेगा जिन पर आपत्ति 03 मार्च, 2022 तक की जा सकेंगी और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 मार्च 2022 को होगा। 05 से 07 मार्च, 2022 तक नामांकन पत्रों का वितरण होगा तथा नामांकन पत्र 08 व 09 मार्च 2022 को भरे जा सकेंगे। नाम वापसी 12 मार्च को होगी और मतदान 27 मार्च, 2022 को प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक होगा व मतगणना अगले दिन 28 मार्च 2022 को प्रातः 10 बजे से होगी। तत्पश्चात परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे। चुनाव सम्बन्धी समस्त कार्यक्रम एस०एस०वी० (पी०जी०) कॉलिज, हापुड सम्पन्न होंगे।

मंत्री सुरेश चन्द्र सम्पादक ने बताया कि नियमानुसार मतदाता सूची का प्रकाशन छह माह पूर्व कॉलिजा के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया था एवं इसकी प्रति डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसायटीज व चिटस मेरठ को भी भेज दी गयी थी और एक प्रति चुनाव अधिकारी को भी उपलब्ध करा दी गयी है। चुनाव में सदस्य बिना परिचय पत्र अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।







Related Posts

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के नवादा में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश…

Read more

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी में स्थित गढ़ रोड पर रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बच्चों ने दी परीक्षा

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार
error: Content is protected !!