श्री हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 50 वां वार्षिक उत्सव भजन व संध्या और भंडारे के साथ धूमधाम के साथ रविवार को संपन्न हुआ।
श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 50 वां वार्षिक उत्सव श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज जी के अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम के साथ आदर व श्रध्दा तथा भजन संध्या व भंडारे के साथ संपन्न हुआ। दिल्ली के हर मिलाप संकीर्तन मंडल हापुड़ की संकीर्तन मंडली ने गुरु भक्ति के भजन सुनकर सबको खूब नचाया। मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी राजन मेरठ से रितिका सियाना से नीशू बा गा मनोज बब्बर ने संकीर्तन करके सबको खूब नचाया। पूरा भवन गुरु भक्ति में मगन हो गया उसके उपरांत गुरु गाथा के पाठ का भोग डाला गया व सुंदरकांड का पाठ किया।संतों ने प्रवचन करके सब को निहाल कर दिया। उसके उपरांत विशाल भंडारा आयोजित किया गया। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया।
प्रवीण सेठी ने हम हाथ उठा कर कहते हैं हम हो गए सतगुरु प्यारे के जिसको गुरु से प्यार वह जरूर नाचेगा जैसे भजन गाकर सबको पूरे पंडाल को गुरु भक्ति में निहाल कर दिया ।श्री हर मिलाप महिला मंडल द्वारा गुरु गाथा का पाठ रखा गया उसके उपरांत हापुड़ की मंडलियों द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया व संतो ने प्रवचन किया ।हर मिलाप मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी ने बताया श्री हर मिलाप मिशन का 50 वां वार्षिक उत्सव श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज जी के अध्यक्षता में 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान चरणजीत मुटरेजा प्रवीण सेठी, नीरज, पीयूष ,प्रदीप मुटरेजा, पूर्व चेयरमैन सतीश मित्तल, गुरदीप मुथरेजा, किशोरी सेठी, सुमित सेठी पुनीत अरोड़ा, जगदीश माकन सुनीता भगत उषा मुटनेजा ओमप्रकाश अरोड़ा तृषा सेठी कंचन राकेश कालरा जगदीश माकन भारत मुटरेजा संयम सेठी सहित सैकड़ों भक्तों ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए भक्तों ने भाग लिया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


































