हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): शिवपुरी हापुड़ वासी अंकित शर्मा को सेवादल का जिला मुख्य संगठक बनाए जाने पर शुक्रवार को कांग्रेस जनों ने अंकित शर्मा के आवास पर पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस जनों ने उन्हें फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करने जा रही हैं। जिस दिन से हमारे नेता राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की हैं तब से लोगों का रुझान कांग्रेस पार्टी के प्रति सकारात्मक देखने को मिल रहा है। सेवादल के नवनियुक्त जिला मुख्य संगठक अंकित शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
बधाई देने वालो में दिनेश चंद शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, डॉक्टर वीसी शर्मा, विक्की शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप, यशपाल सिंह ढिलौर, सिद्धार्थ स्वामी, सुखपाल गौतम, गौरव गर्ग, देवेंद्र कुमार, निसार खान, फरदीन आदि उपस्थित रहे।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038


























