हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के निकट के गांव अटौला के अंकित कुमार का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मध्यम से युवा कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है जिससे परिवार में खुशी का माहौल है और मित्रों मे मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
अंकित कुमार ने पिता गुरमेहर सिंह के निधन के बाद चाचा मेहर सिंह के पास रह कर अध्ययन जारी रखा और वह वर्तमान में उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल में परिचालन विभाग में कार्यरत है। इससे पहले वह अमूल में भी नौकरी कर चुके है।
अब उत्तर प्रदेश अधीनस्य सेवा चयन आयोग के माध्यम से युवा कल्याण अधिकारी के पद पर चयन होने से परिवार मे खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि अंकित ओबीसी वर्ग से है, परंतु चयन सामान्य वर्ग से हुआ है।























