हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के गांव कृष्णा वाली मढ़ैया में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण लोगों की सुविधाओं के लिए किया गया लेकिन 10 लाख रुपए की लागत से बने इस शौचालय का इस्तेमाल अब पशु कर रहे हैं। यहां पशुओं को बांधा जा रहा है जिसकी वजह से इसके रखरखाव पर किए जा रहे खर्च को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। सफाई नायक राकेश कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी गई है लेकिन तस्वीर अपने आप में बता रही है कि मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है जहां शौचालय के देखरेख के नाम पर पैसा ऐंठा जा रहा है जबकि असलियत में तो यहां पर पशु बंधे हुए हैं जिसकी वजह से लोग शौचालय आने-जाने से कतराते हैं। अधिकारी यहां का निरीक्षण भी नहीं करते जिसकी वजह से सरकारी पैसा लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996






























