नि:स्वार्थ भाव से गायों की सेवा कर रहा पशु प्रेमी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले एक पशु प्रेमी ने गौ माता की सेवा करने की ठानी है जो कि नि:स्वार्थ भाव के साथ घायल गायों की सेवा कर रहा है। इतना ही नहीं जो गाय दूध देना छोड़ देती हैं जिन्हें पशुपालक यहां-वहां छोड़ देते हैं उन गायों को लाकर यह युवक उनके चारे-पानी, उपचार आदि की व्यवस्था करता है जिसने अन्य लोगों के सामने एक उदाहरण पेश किया है।
ऐसा अक्सर प्रकाश में आता है कि जब गाय दूध देना छोड़ देती है तो पशुपालक उसे सड़क पर छोड़ देते हैं जो यहां-वहां भटकती है, कूड़े आदि में भोजन की तलाश करती है या कुछ गोवंश ऐसे हैं जो कि किन्हीं कारण घायल हो जाते हैं, बीमार हो जाते हैं तो ऐसे में उनकी सेवा करने के लिए यह पशु प्रेमी आगे आया है जिसने हापुड़ में एक गौशाला बनाई है जो कि नि:स्वार्थ भाव से उनकी सेवा कर रहा है।
युवक ने बताया कि वह लगभग कई वर्षों से गायों की सेवा कर रहे है। ऐसा करना उन्हें काफी अच्छा लगता है जो गौवंश चोटिल हो जाती है उनका वह पशु चिकित्सकों की सहायता से उपचार भी कराता है। युवक के इस प्रयास की सभी जगह सराहना की जा रही है।
ये भी पढ़ेःहापुड़ के ओयो होटल बने अय्याशी का अड्डा
https://ehapurnews.com/hapurs-oyo-hotel-becomes-den-of-debauchery/
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586


























