हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास पर गांव में चोरी से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलने पर पिलखुवा एसडीएम दिग्विजय सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रही महिलाओं को समझाया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में पिछले सात महीने से लगातार चोरी हो रही हैं लेकिन पुलिस चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की जगह ग्रामीणों पर ही दबाव बना रही है। ऐसे में दिग्विजय सिंह ने ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान एक महिला भी बेहोश हो गई।
जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी प्रवेश गोस्वामी ने बताया कि उनके गांव में बीती रात दो मकानों में चोरी हो गई। यह पहली चोरी नहीं है बल्कि इससे पहले भी पिछले लगभग छह-सात महीनों में सात मकानों को चोर अपना निशाना बना चुके हैं। पुलिस कार्रवाई करने की जगह हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वह पुलिस से घटना का पर्दाफाश करने के संबंध में कुछ सवाल पूछते हैं तो पुलिस उल्टा ही उन्हें डांट कर भगा देती है। पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आवास का रुख किया और हंगामा किया जिसकी सूचना पाते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया और पिलखुवा एसडीएम दिग्विजय सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065

अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में

































