हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में मंगलवार की तीन हथियारबंद बदमाशों ने किराना व्यापारी सुशील कुमार को गोली मारदी और सात लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए। मामले की जांच पड़ताल के लिए हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जबरदस्त हंगामा किया और घटना का पर्दाफाश करने की मांग की।
बता दें कि देहात क्षेत्र में जिस समय यह वारदात हुई उस समय दुकान पर सुशील, उनके फूफा मुकुटलाल और एक नौकर मौजूद था। इस दौरान बदमाश सुशीष के पैर में गोली मारकर फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
घायल व्यापारी को इलाज के लिए देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस सीसीटीबी के आधार पर बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।





























