हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर पर व्यापारी गोविंद कुलभूषण के साथ हुई तीन लाख रुपए की लूट का खुलासा न होने से गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को नवीन मंडी स्थल पर धरना देकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला-अधिकारियों ने व्यापारियों को शांत कराया और मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
बता दें कि हाल ही में थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मंडी जा रहे एक व्यापारी के साथ बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीन लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। बदमाश इस दौरान व्यापारी के हाथ में गोली मारकर फरार हो गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर व्यापारी इकट्ठा हुए और सोमवार तक मामले का खुलास करने की मांग की। घटना का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने सोमवार को पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विजेंद्र पंसारी, ललित कुमार अग्रवाल छावनी वाले, राजीव गर्ग दतियाने वाले, संजय गर्ग आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249


























