हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला रिफ्यूजी कालोनी में गत दिनों हुई एक 55 वर्षीया महिला सुलोचना की हत्या उसके सोतेले बेटे व उसकी पत्नी ने दरांती से गला काट कर की। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दरांती व खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। पत्नी फरार है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि सुलोचना का सोतेला बेटा पप्पू अपनी पत्नी प्रीति के संग सुलोचना के घर में ही रहता था और वह मकान का किराया 15 सौ रुपए प्रति माह अदा करता था। गत चार माह का वह मकान का किराया नहीं दे पाया और मां से बीस हजार रुपए उधार लिए थे, वे भी नहीं दे पा रहा था।
मां किराए व उधारी के भुगतान के लिए तगादा करती थी। उसने पत्नी के साथ दरांती से मां का गला काट कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पप्पू को झड़ीना रोड से गिरफ्तार कर लिया। प्रीति फरार है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31




























