हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित कालोनी राजनगर व केशवनगर में चल रही दूध की अवैध डेरियों से नागरिकों में गुस्सा व्याप्त है। कालोनी के लोगों ने शनिवार को उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को एक ज्ञापन देकर दूध की अवैध डेरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कालोनी के ललित सिंह, सरोज त्यागी, गुलमहर सिंह, अविनाश त्यागी व मनोज त्यागी आदि शनिवार को यहां सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और उन्होनें बताया की कालोनी में करीब आधा दर्जन भैंस की दूध डेरियां है। एक डेरी में 40 से 50 भैंसे है। इन दूध की डेरियों से जल व वायु प्रदूषण फैल रहा है तथा गंदगी का सम्राज्य स्थापित है। नालियां हर वक्त गंदगी से भरी रहती है। सड़कों पर चारा व गोबर बिखरा रहता है। सड़कों पर अतिक्रमण हैं। इन कालियों में लोगों का रहना भी दूभर हो रहा है। गंदगी से उड़ती बदबू के कारण सांस लेना भी दूभर हो रहा है। नागरिकों ने जनहित में डेरियों को स्थानानतरित करने की मांग की है.
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं 20% की छूट, कॉल करें: 7838004027:


























