हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित वैशाली कॉलोनी के लोगों ने गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. वैशाली कॉलोनी के विद्युत उपभोक्ताओं की अधिकारियों और पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पिछले कुछ दिनों से प्रभावित है. भीषण गर्मी में लोग प्यासे तरस रहे हैं. बढ़ते तापमान के बीच गर्मी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही. ऐसे में मजबूरन उन्हें बिजली विभाग के अधिकारियों का घेराव करना पड़ा.
हाथों में लाठी लेकर महिलाओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर कोसा और तकनीको अनुभाग में जाकर जबरदस्त नारेबाजी की. मौके पर पहुंची पुलिस से भी वैशाली कॉलोनी के लोगों की बहस हो गई. पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराने का प्रयास किया.

























