हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर केंद्र सरकार द्वारा संविधान की प्रस्तावना को बदलने की कोशिशों को रोके जाने हेतु राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि राज्यसभा में पिछले दिनों 3 दिसंबर को भाजपा के राज्यसभा सदस्य के अल्फांस ने प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए संविधान की प्रस्तावना में बदलाव कर उसमें से पंथनिरपेक्ष शब्द हटाने की मांग की थी। उससे पहले भी पिछले साल 20 जून को ही भाजपा के राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने भी प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए संविधान की प्रस्तावना से समाजवाद शब्द हटाने की मांग की थी। अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि केशवानंद भारती और एस आर बोम्मई समेत कई मामलों में संसद भी कोई बदलाव नहीं कर सकती। बावजूद इसके राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने संविधान विरोधी आचरण दिखाते हुए इस बिल को रिजर्व रख लिया जबकि उसे उन्हें तत्काल खारिज कर देना चाहिए था।
अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस शहर अध्यक्ष हसन आतिफ ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना,जिसमें भारत के संविधान के मूल तत्व वर्णित हैं,उसकी रक्षा हेतु आप आवश्यक हस्तक्षेप कर ऐसे किसी भी प्रयास को विफल करेंगे तथा संविधान विरोधी विचारक व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में खालिद जिलानी,मुशर्रफ अली,फराज,हसन,फरदीन अहमद,फारूख अहमद,गुरमीत सिंह,राजकुमार जौहरी,रिजवान अहमद और इरफान कुरैशी उपस्थित थे।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















