हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक जेई द्वारा छुट्टी न मिलने से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ पीने का मामला प्रकाश में आया है जहां जेई की हालत गंभीर होने के चलते जेई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेई का आईसीयू में इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद जेई के परिजन अस्पताल पहुंचे। जेई ने रेलवे में (टीआरडी) में असिस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बताया कि छुट्टी न मिलने की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।
दरअसल आपको बता दें कि जेई विनोद अरोड़ा हापुड़ टीआरडी में कार्यरत है और उन्हें पिता जी के श्राद्ध के चलते छुट्टी लेकर अपने घर गाजियाबाद जाना था जिन्होंने (टीआरडी) असिस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर से छुट्टी मांगने की गुहार भी लगाई थी मगर असिस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया। पुष्पेन्द्र कुमार का कहना है कि जेई पर काफी अहम जिम्मेदारियां हैं।
छुट्टी न मिलने पर जेई विनोद अरोड़ा ने जहरीला पदार्थ पी लिया। सूचना लोगों को लगी तो उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी हापुड़ पहुंचे हैं जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।


























