हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना के गांव देहरा में दो युवकों द्वारा एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है परंतु आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े है।
पुलिस के अनुसार गांव देहरा में दो युवक एक युवती का मुंह बंद कर जबरन उठाकर उसे खेत में ले गए और दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुट कर घर पुहंची और फिर उसने परिवारजनों को आप बीती बताई। युवती के पिता ने गांव देहरा के बिलाल व गांव परतापुर के परवेज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।























